मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियां भरा रहने वाला है। नए वाहन खरीदने की। आपके आस-पास के कुछ लोग आपके विरोधी भी बन सकते हैं जिनसे आपको सतर्क रहने की सख्त जरूरत है।
वृष राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। विदेश जाने की इच्छा रख रहे लोगों को आज बढिय़ा अवसर मौका मिल सकता है। आज आप अपने पैसे सोच समझ कर खर्च करें ।अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें, तभी आपको भविष्य के लिए धन संचय करने में आसानी होगी है।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपको लाभ होगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बीताएंगे।आज शाम को माता जी से अपने भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे, आपको माता जी का साथ मिलने से खुशी होगी। आज आपके मन में बात चलेगी, जिससे उलझन महसूस हो सकती है।
कर्क राशि- आज के दिन आपको बहु प्रतीक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ होने की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। घर के अन्य सदस्यों के साथ भी आपकी अच्छी बॉन्डिंग बनेगी।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है। आज आपको बेकार की उलझन में पडऩे से बचने की जरूरत है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए यादगार रहने वाला है। आज आपका पुराना मित्र आपसे मिलने आएगा ,जिनसे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी दूर के रिश्तेदार के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आप कोई कम्प्यूटर कोर्स सीखने का मन बनायेंगे। जमीन से जुड़े किसी मामले में, कोर्ट का फैसला आज आपके पक्ष में आयेगा।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप पूरा करेंगे। माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। जीवनसाथी से किसी काम को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपके बिजनेस में पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलीयत पर भरोसा करें।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और व्यवस्थित रहेंगे तो आपके काम जल्दी पूरे होंगे। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार व्यक्ति की मदद से सुलझा लेंगे। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने बहुत जरूरत है। ला के स्टूडेंट्स के लिए दिन खास रहने वाला है, किसी बड़े वकील से मिलने का मौका मिलेगा।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। रूटीन मे डेली मॉर्निंग वाक करने की योजना बनाएंगे जिससे आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता अवश्य करेंगे। आज आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। किसी बचपन के मित्र से बहुत दिनों बाद मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आपको खुशी होगी।
मीन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उन्हें काफी खुशी होगी ।अपने जीवनसाथी का नया काम शुरू करवाएंगे साथ ही आज कुछ बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी मिलेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी।






