आईपीएल 2026: रयान रिकेल्टन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लगाया दूसरा अर्धशतक, बने प्लेयर ऑफ द मैच

Join Us

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस के रयान रिकेल्टन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 83 रन की पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का 5वां और मौजूदा सीजन में दूसरा अर्धशतक साबित हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध यह उनका दूसरा अर्धशतक रहा। उनकी इस पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने जीत के लिए मिले 229 रन के लक्ष्य को हासिल किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकेल्टन ने पहला ओवर करने आए मोहम्मद शमी के खिलाफ 2 चौके लगाए। उन्होंने हर गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 32 गेंदों में 6 चौकों और 8 छक्कों की बदौलत 83 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें दूसरे छोर से रोहित का अच्छा साथ मिला। इस सलामी जोड़ी ने 143 रन की साझेदारी की।
रिकेल्टन ने पिछले साल अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था। उन्होंने 22 मैच खेले हैं, जिसकी 22 पारियों में 38 की औसत और 168.42 की स्ट्राइक रेट से 768 रन बनाने में सफल रहे हैं। वह 5 अर्धशतक के अलावा एक अर्धशतक भी अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 29 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 741 रन बनाए हैं। इसमें 4 अर्धशतक शामिल है।
रिकेल्टन ने आईपीएल 2026 में 8 पारियों में 54.28 की औसत और 190.95 की स्ट्राइक रेट के साथ 380 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए। वह मुंबई इंडियंस से इस सीजन में सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स से जोश इंग्लिस (13) के जल्दी आउट होने के बाद मिचेल मार्श (44) और पूरन (63) ने पारी को संभाला। मध्यक्रम में एडेन मार्करम (31*) और हिम्मत सिंह (40*) ने टीम का स्कोर 228/5 तक पहुंचाया। जवाब में बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को रोहित (84) और रिकेल्टन की सलामी जोड़ी ने जोरदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद तिलक वर्मा (11) और सूर्यकुमार यादव (12) के आउट होने के बाद नमन धीर (23*) ने जीत में योगदान दिया।

Previous articleमेरे पास कोई जवाब नहीं…, हार से दुखी ऋषभ पंत ने बोली बड़ी बात
Next articleसुस्त पड़ी रफ्तार, चांदी 2 दिन में 8000 रुपए सस्ती, सोना हाई से 53000 रुपये गिरा; देखें नए दाम