मेरे पास कोई जवाब नहीं…, हार से दुखी ऋषभ पंत ने बोली बड़ी बात

Join Us

लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. सोमवार 4 मई को खेले गए मैच में उन्हें मुंबई इंडियंस से भी हार का सामना करना पड़ा. जब लखनऊ के तेज गेंदबाज वानखेड़े की पिच पर 228 रन भी नहीं बचा पाए. ये इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार छठी हार है और वो चार अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे बने हुए हैं.
मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत के पास इस बात का कोई जवाब नहीं था कि उनकी टीम ने शानदार शुरुआत (छह ओवर में 90/1) करने के बावजूद अपनी लय कैसे खो दी. पंत ने माना कि जिस तरह से उन्होंने शुरुआत की थी, उसे देखते हुए वे लगभग 10-15 रन पीछे रह गए.
पंत ने कहा, जिस तरह से हमने शुरुआत की थी, हमें निश्चित रूप से और रन बनाने चाहिए थे. उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की, वे इन परिस्थितियों के आदी थे. निश्चित रूप से, हम 10-15 रन पीछे रह गए. पंत ने ये भी कहा, इस विकेट पर 228 रन का बचाव न कर पाने के लिए अपने गेंदबाजों को दोष नहीं देंगे. वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. पंत ने कहा कि अब उनकी टीम को मैच जीतने के लिए बस थोड़ी किस्मत की जरूरत है. इसके लिए हमें और ज्यादा मेहनत करनी होगी, यह तो पक्का है.
वहीं दूसरी ओर हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने इस जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया. सूर्य ने कहा कि छह ओवर में 90/1 के स्कोर पर होने के बावजूद टीम में कोई घबराहट नहीं फैली, क्योंकि इस सीजन में पहले खेले गए मैचों में भी वे ऐसी ही परिस्थितियों का सामना कर चुके थे. उन्होंने मैच को वापस टीम के पक्ष में मोडऩे का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया.
उन्होंने कहा कि मैच का रुख पलटने के लिए उन्हें गेंदबाजों को ज्यादा कुछ समझाने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि सभी गेंदबाजों के पास अपनी-अपनी योजनाएं पहले से ही तैयार थीं. सभी को यह विश्वास था, और प्लान भी साफ थे. बस थोड़ा-सा आक्रामक खेलना था. हालांकि हमने कुछ दिन पहले 244 रन बनाए थे, लेकिन एसआरएच ने उसे चेज कर लिया था.
उन्होंने रोहित और रिकेल्टन की दी गई अच्छी शुरुआत का श्रेय भी दिया. सूर्य ने कहा, जब 220-225 रन चेज करने हों, तो अच्छी शुरुआत मिलना जरूरी होता है. वे हमेशा कंट्रोल में थे. आखिर में, जिस तरह नमन धीर और बाकी सभी ने बैटिंग की, वह बहुत बढिय़ा था.
पहले बल्लेबाजी करते हुए, निकोलस पूरन ने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 21 गेंदों में 63 रन बनाए, और मिशेल मार्श ने 25 गेंदों में 44 रन बनाए, जिससे लखनऊ सुपर जायंट्स पावर-प्ले के अंत में 90/1 के स्कोर पर पहुंच गई. लेकिन दोनों जमे हुए बल्लेबाज एक ही ओवर में आउट हो गए. इसके बाद मुंबई ने शानदार वापसी करते हुए लखनऊ को 228/5 के स्कोर पर रोक दिया.
मुंबई ने इस लक्ष्य को 8 गेंद पहले ही आसानी से हासिल कर लिया, जिसमें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 84 रन और रयान रिकेटन ने 32 गेंदों पर 83 रन की तूफानी पारियां खेलीं. दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की – जो इस सीजन में उनकी तीसरी शतकीय साझेदारी थी – और इस तरह एक आसान जीत की नींव रखी.

Previous articleमुंबई इंडियंस ने अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज करके लखनऊ को 6 विकेट से हराया
Next articleआईपीएल 2026: रयान रिकेल्टन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लगाया दूसरा अर्धशतक, बने प्लेयर ऑफ द मैच