इस वक्त भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ कमाई करने की दौड़ में शामिल हैं। वहीं मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ भी दमखम दिखा रही है। साथ ही साउथ फिल्म ‘कारा’ और ‘केडी-द डेविल’ के अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ और ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। जानिए, इन फिल्मों ने शनिवार के दिन कितनी कमाई की है। कलेक्शन के मामले में कौन सबसे आगे रहा है।
रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। इस फिल्म का हिंदी वर्जन भी रिलीज हुआ है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 10.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि ओपनिंग डे पर इसने 11.35 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह देखा जाए तो इस फिल्म की कमाई भी शनिवार को घटी है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 21.90 करोड़ रुपये हो चुका है।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 16वें दिन यानी शनिवार को 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने 15वें दिन 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ‘भूत बंगला’ की कुल कमाई अब तक 137 करोड़ रुपये हो चुकी है।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में एक महीने से अधिक का समय हो चुका है। इस फिल्म ने 45वें दिन 2.77 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि 44वें दिन इस फिल्म ने 1.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1,138.54 करोड़ रुपये हो चुका है।
साउथ स्टार धनुष की फिल्म ‘कारा’ ने तीसरे दिन 5.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल भी 18.37 करोड़ हो चुका है। इसके अलावा फिल्म ‘केडी- द डेविल’ ने भी रिलीज के तीसरे दिन 2.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इसकी कुल कमाई भी अब तक 9.08 करोड़ रुपये हो चुकी है।








