मोहनलाल और ममूटी की पैट्रियट ने दुनियाभर में किया धमाका, दो दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Join Us

सुपरस्टार मोहनलाल और ममूटी की फिल्म पैट्रियट ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है. फिल्म ने दो दिन में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म धमाका कर रही है. आइए जानते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 50.23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 31.50 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन ओवरसीज मार्केट में 15 करोड़ की कमाई की.
बता दें कि फिल्म ने इंडिया में टोटल ग्रॉस 18.73 करोड़ कमाए. वहीं नेट 16.15 करोड़ कमाए. फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी देखने को मिली. फिल्म ने 6.15 करोड़ कमाए. फिल्म को पहले दिन 2636 शोज मिले. वहीं फिल्म को दूसरे दिन 2374 शोज मिले. अब रविवार को फिल्म की कमाई में इजाफा होने की उम्मीदें हैं.
फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले हैं. अब रविवार को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलने की उम्मीदें हैं. फिल्म में मोहनलाल और ममूटी की सुपरस्टार जोड़ी को भी पर्दे पर साथ देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 57 मिनट है. फिल्म में मोहनलाल और ममूटी के अलावा राजीव मेनन, नयनतारा, फहाद फासिल, रेवथी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को महेश नारायणन ने बनाया है. फिल्म सिर्फ मलयालम भाषा में रिलीज हुई है.
फिल्म सिर्फ मलयालम भाषा में रिलीज हुई है. फिल्म का म्यूजिक सुशीन श्याम ने कंपोज किया है. बता दें कि पैट्रियट के साथ फिल्म राजा शिवाजी, एक दिन जैसी फिल्में भी रिलीज हुई हैं. राजा शिवाजी को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं एक दिन का बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा है.

Previous article‘पति पत्नी और वो दो’ का नया गाना ‘दिल वाले चोर’ रिलीज, रोमांस और मस्ती का शानदार मेल
Next articleबॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में मामूली गिरावट, जानें ‘भूत बंगला’ और बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?