पत्नी की लाश से लिपट कर दहाड़ें मार रहा था पति, 6 साल की मासूम ने खोला ऐसा राज कि पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Join Us

यूपी के मेरठ से एक ऐसा खौफनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक कातिल पति अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के बाद उसी की लाश के पास बैठकर दहाड़ें मार-मारकर रोने लगा। उसकी चीख-पुकार और आंसुओं को देखकर वहां मौजूद भीड़ को भी यही लगा कि वह अपनी पत्नी के जाने के गम में टूट चुका है। उसे इस बात का जरा भी खौफ नहीं था कि उसका राज खुल सकता है। लेकिन, इस ‘परफेक्ट मर्डर’ की कहानी से पर्दा उसी की 6 साल की मासूम बच्ची ने उठा दिया।
कत्ल के बाद हजारों की भीड़ में बहा रहा था घडिय़ाली आंसू
यह सनसनीखेज हत्याकांड मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर का है। घर के अंदर कौशर नाम की महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था और उसकी तीन बच्चियां बिलख रही थीं। वारदात के समय मृतका का पति शाकिब, जो ई-रिक्शा चालक और फेरीवाला है, मंडी गया हुआ था। जैसे ही शाकिब घर लौटा, पत्नी की लाश देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगा। उसकी इस नौटंकी को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। किसी को भी शाकिब पर रत्ती भर भी शक नहीं हुआ। हर कोई बस यही सोच रहा था कि आखिर कौशर को इतनी बेरहमी से किसने और क्यों मारा।
एसपी सिटी की सूझबूझ और ‘काले चोर’ की झूठी कहानी
इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले की एंट्री टर्निंग पॉइंट साबित हुई। मौका मुआयना करते समय एसपी सिटी ने देखा कि शाकिब की दो मासूम बेटियां गुमसुम और सहमी हुई बैठी हैं। वह तुरंत जमीन पर बच्चियों के पास बैठ गए और उन्हें दुलारते हुए बात करने लगे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जब एसपी सिटी ने बच्चियों से पूछा, तो दोनों ने एक रटा-रटाया जवाब दिया कि सीढिय़ों से एक ‘काला चोर’ आया था और अम्मी को मारकर चला गया। दोनों बच्चियों के एक ही सटीक जवाब ने एसपी सिटी के दिमाग की घंटी बजा दी और उन्हें शक हो गया कि बच्चियों को यह झूठी कहानी सिखाई गई है।
मासूम ने महिला पुलिसकर्मियों के सामने खोल दिया कातिल पिता का राज
शक यकीन में तब बदल गया जब एसपी सिटी ने दो महिला दरोगाओं को बच्चियों के साथ छोड़ दिया, ताकि वे परिवार के सदस्य की तरह उनसे घुल-मिल सकें। जब महिला पुलिसकर्मियों ने प्यार से बच्चियों से दोबारा पूछा कि अम्मी को किसने मारा, तो मासूमों ने सारी सच्चाई उगल दी। बच्चियों ने बताया कि ‘अब्बू ने ही अम्मी को मारा है और जब सुबह अब्बू गए तो अम्मी के शरीर से खून निकल रहा था। अब्बू ने ही हमें काले चोर वाली बात कहने को कहा था।’ मासूम के इस खुलासे के बाद पुलिस ने तुरंत शाकिब को धर दबोचा और उसके झूठे आंसुओं का पर्दाफाश हो गया। पूछताछ में सामने आया कि शाकिब के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे, जिसका कौशर विरोध करती थी। इसी वजह से उसने पेपर कटर से अपनी ही पत्नी का बेरहमी से गला रेत दिया।

Previous articleतमिलनाडू विधानसभा चुनाव रिजल्ट : रूझानों में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 83 सीटों पर आगे; डीएमके और एआईएडीएमके को 56-56 सीटों पर बढ़त
Next articleसेना प्रमुख और रक्षा सचिव की सैलरी से कटेंगे 2 लाख रुपए, हाईकोर्ट ने रिटायर्ड मेजर के हक में सुनाया फैसला