भोपाल (धर्मेन्द्र शर्मा)। राजधानी भोपाल का रानीकमलापति स्टेशन का नाम सुनते ही लोगों के मन में स्मार्टनेश आ जाती है, जहां सुरक्षा, सुविधा व साफ सफाई के बडे बडे दावे किये जाते रहे है लेकिन शनिवार को स्टेशन में भारी भीड होने से सारी व्यवस्थाओं की धज्जियां उडती देखी गई। जहां यात्रा के लिये टिकिट काउंटर की लाईन में लगे लोग अपने आपकों को अव्यवस्थित महसूस करते नजर आये। हालांकि सबसे ज्यादा दिक्कतों महिलाओं को हुई जहां महिलाओं के लिये कोई अतिरिक्त लाईन की व्यवस्था नहीं की गई। जिसके कारण पुरूषों के बीच महिलाओं को खडे होकर टिकिट खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा। साथ ही लाईन में भारी दबाव के कारण पुरूष और महिलाओं को सटकर खडा होना पडा जिससे महिलाएं अपने आपको अनसेफ महसूस करती दिखी जो एक स्मार्टस्टेशन होने में सवालिया निशान लगाता है।








