चेन्नइ (आरएनएस)। चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक यात्री ने ‘टैक्सीवे’ पर चल रहे विमान का इमरजेंसी गेट खोल दिया. एयर अरबिया के इस विमान में 217 यात्री सवार थे. विमान रविवार तडक़े शारजाह से चेन्नई पहुंचा था।
बताया जाता है कि जब विमान टैक्सीवे पर चल रहा था, यानी रनवे और टर्मिनल को जोडऩे वाले रास्ते पर था, इसी दौरान एक 34 वर्षीय युवक जो विमान में सवार था उसने इमरजेंसी गेट खोल दिया और नीचे कूद पड़ा.फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलकर कूदने वाले यात्री की पहचान पुदुक्कोट्टई जिले के मोहम्मद निजामुद्दीन शेरिफ (30) के तौर पर हुई है. इसके अलावा, इस घटना से पूरे एयरपोर्ट परिसर में काफी हंगामा हो गया. नतीजतन, एयरक्राफ्ट को तय समय पर उसकी तय पार्किंग में नहीं लाया जा सका और वह टैक्सीवे पर ही रुका रहा.घटना के बारे में पायलट ने विमान को तुरंत रोक देने के साथ ही अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. वहीं मामले की जानकारी मिलने के साथ ही बम निरोधक विशेषज्ञों और सशस्त्र अधिकारियों समेत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान तुरंत उस स्थान पर पहुंचे, जहां विमान रुका हुआ था.इस संबंध में पायलट के द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई. वहीं सुरक्षाकर्मियों ने विमान में चढक़र यात्री को गिरफ्तार करने के साथ ही हिरासत में ले लिया। फिलहाल अधिकारियों द्वारा यात्री से पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति का भी आकलन किया जा रहा है. अधिकारी यात्री से पूछताछ कर रहे हैं और उसकी मानसिक स्थिति का भी आकलन किया जा रहा है. पूछताछ में मोहम्मद निज़ामुद्दीन शेरिफ ने उलटे-सीधे बयान दिए, और दावा किया कि वह एयरक्राफ्ट से इसलिए कूदा क्योंकि उसे डर था कि कोई उसे मार डालेगा. इस व्यवहार से सुरक्षा अधिकारियों का शक और बढ़ गया. इसके बाद उन्होंने उसकी असली पहचान का पता लगाने के लिए अलग-अलग एंगल से गहरी और पूरी जांच की.
बता दें, विमान में इमरजेंसी गेट ऐसे विशेष दरवाजे होते हैं, जिनका उपयोग केवल इमरजेंसी के हालात में यात्रियों को सुरक्षित और तेजी से बाहर निकालने के लिए किया जाता है. इनका बिना कारण के प्रयोग करना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे गंभीर समस्या और खतरा भी पैदा हो सकता है.








