दिल्ली में बड़ा हादसा : विवेक विहार में 6 फ्लैटों में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; कई घायल

Join Us

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में देर रात एक इमारत के 6 फ्लैटों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब 3:47 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद तुरंत कई दमकल गाडिय़ां मौके पर भेजी गईं। आग तेजी से फैलने के कारण कई लोग इमारत में फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस और दमकल विभाग ने बताया कि अब आग पर काबू पा लिया गया है, हालांकि सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। इस इमारत में कुल 8 परिवार रहते थे।
पुलिस के अनुसार, 3 मई को करीब 3:48 बजे विवेक विहार थाने में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, एसएचओ और एसीपी के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल विभाग और क्राइम टीम भी विवेक विहार फेज-ढ्ढ स्थित बी-13 परिसर में पहुंच गई।
आग इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैटों में लगी थी। बचाव अभियान के दौरान 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से दो लोग मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर 12 दमकल गाडिय़ां, डीडीएमए स्टाफ, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस मौजूद रही। मामले की जांच जारी है।
इससे पहले गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भी भीषण आग लगी थी, जो 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैल गई थी। आग से उठता धुआं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक दिखाई दिया था। इस घटना के बाद भी इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

Previous articleचुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को फिर वोटिंग; गड़बड़ी के लगे थे आरोप
Next articleगुरुग्राम में खौफनाक वारदात, सनकी शख्स ने पत्नी और चार बच्चों को उतारा मौत के घाट