इस कंपनी ने खत्म की ग्राहकों की टेंशन, अब नई गाड़ी खरीदने पर मिलेगी 8 साल और 2 लाख किमी की वारंटी

Join Us

लेक्सस इंडिया  ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने और ग्राहकों को टेंशन फ्री ओनरशिप का अनुभव देने के लिए एक बहुत बड़ा ऐलान किया है। इसके साथ ही कंपनी ने भारत में अपनी शानदार नेक्स्ट-जेन श्वस् इलेक्ट्रिक को भी लॉन्च कर दिया है, जो अपने पुराने मॉडल से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और एडवांस है।
8 साल या 2 लाख किलोमीटर की शानदार वारंटी का ऐलान
ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने 1 अप्रैल 2026 से बिकने वाले अपने सभी नए मॉडल्स पर स्टैंडर्ड व्हीकल वारंटी को बढ़ाकर 8 साल या 2,00,000 किलोमीटर कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि इस लंबी वारंटी के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। इस ऐतिहासिक कदम के साथ ही लेक्सस भारतीय प्रीमियम कार सेगमेंट में इतनी लंबी वारंटी कवरेज देने वाली पहली कंपनी बन गई है।
लग्जरी केयर के साथ ग्राहकों को मिलेगी मानसिक शांति
इस नए ओनरशिप पैकेज पर लेक्सस इंडिया के प्रेसिडेंट हिकारू इकेउची ने बताया कि यह फैसला लेक्सस के वाहनों की बेजोड़ क्वालिटी और विश्वसनीयता को दर्शाता है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को उनके सफर के दौरान पूरी मानसिक शांति प्रदान करना है। इस वारंटी के साथ-साथ ग्राहकों को कस्टमाइज्ड फाइनेंस, लेक्सस लग्जरी केयर पैकेज, आसान इंश्योरेंस और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी कई अन्य लग्जरी सुविधाएं भी मिलती रहेंगी।
नई नेक्स्ट-जेन श्वस् इलेक्ट्रिक की भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री
वारंटी के इस बड़े तोहफे के साथ लेक्सस ने भारत में अपनी नेक्स्ट-जेन श्वस् को भी उतार दिया है। नई श्वस् का डिजाइन पहले के मुकाबले काफी शार्प और आकर्षक है। इसके फ्रंट र्में ं-शेप की स्लीक लाइटें दी गई हैं, जिनमें डे-टाइम रनिंग लैंप और इंडिकेटर शामिल हैं। इस बार पुरानी स्पिंडल ग्रिल को हटाकर फ्रंट बंपर के बेस पर डायमंड पैटर्न वाला एक नया और स्पोर्टी एयर डैम दिया गया है। नई श्वस् अपने पिछले मॉडल के मुकाबले आकार में भी काफी बड़ी है। यह 165द्वद्व लंबी, 55द्वद्व चौड़ी और करीब 110-115द्वद्व ऊंची है, जिससे कार का रोड प्रेजेंस और भी ज्यादा दमदार हो गया है।
आधुनिक फीचर्स और लग्जरी इंटीरियर से लैस है केबिन
नई लेक्सस श्वस् का इंटीरियर पूरी तरह से अत्याधुनिक और साफ-सुथरे डिजाइन वाला है। पुराने बटनों की जगह इसमें 14-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिया गया है, जो ओवर-द-एयर  अपडेट्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, शानदार मार्क लेविंसन साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रोक्रोमिक पैनोरमिक ग्लास रूफ और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम  इसे और भी हाई-टेक बनाते हैं। लग्जरी सफर के अहसास के लिए इसमें बॉस मोड, मेमोरी फंक्शन वाली पावर्ड फ्रंट सीट्स और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स जैसी प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं।

Previous articleआरबीआई ने के्रडिट कार्ड यूजर्स को दी बड़ी राहत, ड्यू डेट मिस करने के बाद भी नहीं लगेगा जुर्माना!
Next articleजीएसटी कलेक्शन ने तोड़े इतिहास के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में हुई 2.43 लाख करोड़ की बंपर कमाई