आरबीआई ने के्रडिट कार्ड यूजर्स को दी बड़ी राहत, ड्यू डेट मिस करने के बाद भी नहीं लगेगा जुर्माना!

Join Us

आज के दौर में क्रेडिट कार्ड सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि छोटे शहरों और कस्बों में भी यह रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। शॉपिंग से लेकर बिजली-पानी के बिल तक, हर काम अब कार्ड से आसान हो गया है। लेकिन ड्यू डेट भूलने पर लगने वाले भारी-भरकम चार्जेस अक्सर लोगों के लिए परेशानी बन जाते हैं।
अब क्रद्गह्यद्गह्म्1द्ग क्चड्डठ्ठद्म शद्घ ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड (क्रक्चढ्ढ) ने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बड़ी राहत दी है, जिससे लेट पेमेंट पर लगने वाले जुर्माने का बोझ कम होगा।
ड्यू डेट के बाद मिलेगी 3 दिन की राहत
आरबीआई के नए नियमों के तहत अब बैंक ड्यू डेट मिस होते ही तुरंत लेट फीस नहीं वसूल सकेंगे। ग्राहकों को कम से कम 3 दिन का ग्रेस पीरियड मिलेगा। यानी अगर आपकी पेमेंट की आखिरी तारीख 5 तारीख है, तो आप 8 तारीख तक बिना किसी लेट फीस के भुगतान कर सकते हैं। इस दौरान आपका अकाउंट ओवरड्यू नहीं माना जाएगा।
अब पूरे बिल पर नहीं, सिर्फ बकाया रकम पर जुर्माना
एक और अहम बदलाव यह है कि अब लेट फीस पूरे बिल अमाउंट पर नहीं, बल्कि सिर्फ उस बकाया राशि पर लगेगी जो आपने चुकाई नहीं है। इससे ग्राहकों पर ब्याज और पेनल्टी का बोझ पहले के मुकाबले काफी कम होगा। आरबीआई का उद्देश्य इस प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और उपभोक्ता-हितैषी बनाना है।
क्रेडिट स्कोर रहेगा सुरक्षित
पहले एक-दो दिन की देरी भी आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचा सकती थी। लेकिन नए नियम के अनुसार, अगर आप 3 दिन के ग्रेस पीरियड के भीतर भुगतान कर देते हैं, तो आपके क्रेडिट स्कोर पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। हालांकि ‘डेज पास्ट ड्यू’ की गिनती मूल ड्यू डेट से ही शुरू होगी, लेकिन रिपोर्टिंग और पेनल्टी में 3 दिन की राहत दी जाएगी।
कब से लागू होंगे नए नियम?
यह बदलाव आरबीआई के अपडेटेड “क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड निर्देश, 2026” के तहत किया गया है। नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे। तब तक बैंक और कार्ड कंपनियां अपने सिस्टम को अपडेट करेंगी, इसलिए फिलहाल पुराने नियम ही लागू रहेंगे।
यूजर्स के लिए सलाह
हालांकि यह राहत फायदेमंद है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप पेमेंट में लापरवाही करें। समय पर बिल चुकाना ही सबसे सुरक्षित तरीका है, ताकि आप अतिरिक्त ब्याज और कर्ज के बोझ से बच सकें।
कुल मिलाकर, यह नया नियम उन लोगों के लिए राहत भरा कदम है जो कभी-कभार ड्यू डेट मिस कर देते हैं, और इससे डिजिटल बैंकिंग को और ज्यादा भरोसेमंद बनाने में मदद मिलेगी।

Previous articleआज का राशिफल
Next articleइस कंपनी ने खत्म की ग्राहकों की टेंशन, अब नई गाड़ी खरीदने पर मिलेगी 8 साल और 2 लाख किमी की वारंटी