भाजपा नेता हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषियों को सुनाई मौत की सजा

Join Us

केरलम में भाजपा नेता वेंकटेश कुरुबारा की पिछले साल हुई हत्या मामले में प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने 6 दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। पुलिस ने बताया कि जज सदानंद नागप्पा नायक ने रवि, विजय उर्फ मैलारी, धनराज, भीमा उर्फ भरत, सलीम और गंगाधर गवली को गुरुवार को सजा सुनाई।
कोप्पल के एसपी राम एल. अरसिद्धि ने बताया, इस मामले में पिछले साल 8 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 2 महीने के भीतर ही 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई।
8 अक्टूबर, 2025 की रात कार सवार बदमाशों ने भाजपा युवा मोर्चा के गंगावती नगर इकाई प्रमुख कुरुबारा की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे गिर गए। इसके बाद उन पर धारदार हथियारों और लोहे के रॉड से हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। एसपी ने कहा कि अधिकांश दोषियों के खिलाफ कई अन्य मामले भी दर्ज हैं।

Previous articleश्रम स्टार रेटिंग की अनूठी पहल को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleनागरिकता नियम 2026 : ओसीआई प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, आवेदन से लेकर अपील तक हुआ बड़ा बदलाव