मकानसूचीकरण एवं मकानों की होगी गणना
भोपाल (संदीप पंडा)। भारत की जनगणना विश्व की सबसे विशाल प्रशासनिक और सांख्यिकीय प्रक्रियाओं में गिनी जाती है। भारत में पहली जनगणना 1872 में हुई थी, जो देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर आयोजित की गई थी। इसके पश्चात् 1881 में पहली बार पूरे देश में संगठित और एक साथ जनगणना कराई गई थी। वर्तमान में प्रक्रियाधीन जनगणना 2027, वर्ष 1872 से शुरू हुई इस श्रृंखला की 16वरं और स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना होगी। जनगणना गॉव, नगर और वार्ड स्तर पर प्राथमिक आंकडों का सबसे बडा स्त्रोत है। आगामी जनगणना 2027 राष्ट्र एवं राज्य के भावी विकास हेतु आधारभूत एवं विश्वनीय आँकड़े उपलब्ध कराएगी। जनगणना 2027 का कार्य मध्यप्रदेश राज्य में दो चरणों यथा प्रथम चरण- मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 की अवधि में एवं द्वितीय चरण जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी, 2027 में संपादित किया जाना है। प्रथम चरण की गणना में खासतौर पर मकानों और परिवारों से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी. जनगणना में कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे. इन सभी सवालों की सही जानकारी देना जरूरी है. अगर कोई व्यक्ति गलत जानकारी देता है या सहयोग नहीं करता, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है. ष्टद्गठ्ठह्यह्वह्य ्रष्ह्ल 1948 के तहत 1,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सही और पूरी जानकारी दे. इस बार की जनगणना में एक नई सुविधा जोड़ी गई है, जिसे स्व-गणना कहा जाता है. इसका मतलब है कि अब लोग खुद भी अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं. इसके लिए परिवार का मुखिया या कोई भी सदस्य आधिकारिक पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकता है. इसके बाद वह अपने घर का स्थान मैप पर चुनकर आसानी से जानकारी जमा कर सकता है. यह सुविधा 16 भाषाओं में उपलब्ध होगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका उपयोग कर सकें. स्व-गणना करने पर एक 16 अंकों की आईडी बनाई जाएगी. जब सरकारी गणनाकर्ता घर पर सत्यापन के लिए आएंगे, तो यह आईडी उन्हें दिखाना जरूरी होगा. जनगणना में दी गई व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और इसका उपयोग किसी भी कानूनी या सरकारी लाभ के लिए नहीं किया जाएगा
जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
मकान से जुड़े सवाल
1. भवन नंबर
2. जनगणना मकान नंबर
3. फर्श किस चीज का बना है
4. दीवार किस चीज की बनी है
5. छत किस चीज की बनी है
6. मकान का उपयोग (रहने, दुकान आदि)
7. मकान की हालत कैसी है
परिवार से जुड़े सवाल
8. घर का नंबर (परिवार के लिए)
9. कुल कितने लोग रहते हैं
10. परिवार के मुखिया का नाम
11. मुखिया का लिंग (पुरुष / महिला / थर्ड जेंडर)
12. मुखिया किस वर्ग से है (स्ष्ट/स्ञ्ज/अन्य)
13. मकान अपना है या किराए का
14. परिवार के पास रहने के लिए कमरों की संख्या
15. कितने शादीशुदा जोड़े हैं
सुविधा से जुड़े सवाल
16. पीने का पानी कहां से आता है
17. पानी की सुविधा घर में है या बाहर
18. बिजली/रोशनी का मुख्य साधन
19. शौचालय है या नहीं
20. शौचालय का प्रकार
21. गंदे पानी की निकासी कैसे होती है
22. नहाने की जगह है या नहीं
23. रसोई है या नहीं, रुक्कत्र/क्कहृत्र है या नहीं
24. खाना पकाने का मुख्य ईंधन
डिजिटल और सामान से जुड़े सवाल
25. रेडियो/ट्रांजिस्टर है या नहीं
26. टीवी है या नहीं
27. इंटरनेट सुविधा है या नहीं
28. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं
29. मोबाइल/फोन है या नहीं
वाहन और अन्य जानकारी
30. साइकिल/स्कूटर/बाइक है या नहीं
31. कार/जीप/वैन है या नहीं
32. परिवार कौन सा अनाज ज्यादा खाता है
33. मोबाइल नंबर (सिर्फ जनगणना के लिए)








