केंद्र सरकार ने अपनी पूरी मशीनरी लगा दी, लेकिन जीत हमारी ही होगी : ममता बनर्जी

Join Us

कोलकाता (ए.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (ञ्जरूष्ट) पार्टी एक निर्णायक जीत की राह पर है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता एक ऐसी सरकार को वापस लाने के लिए तैयार है, जिसकी जड़ें उनके शब्दों में माँ (माता), माटी (भूमि) और मानुष (लोग) की भावना में निहित हैं। ममता ने दावा किया कि चुनाव परिणाम पहले से ही उनकी पार्टी के पक्ष में स्पष्ट हैं। केंद्र सरकार ने अपनी पूरी मशीनरी लगा दी, लेकिन जीत हमारी ही होगी। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों को लेकर अपने आत्मविश्वास को और मज़बूत करते हुए उन्होंने कहा कि हम 2026 में 226 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे।
एग्जिट पोल के अनुमानों पर ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के अनुमानों की कड़ी आलोचना की और भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने तृणमूल कार्यकर्ताओं में घबराहट पैदा करने के लिए आंकड़ों में हेरफेर किया है। इन अनुमानों को फिक्स्ड बताते हुए उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़े बीजेपी के दफ़्तर से जारी किए गए थे और दावा किया कि ये उनके समर्थकों का मनोबल गिराने के लिए मनगढ़ंत तरीके से तैयार किए गए थे। अपने वीडियो संदेश में ममता ने आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में पूरी रात छापेमारी की गई। उन्होंने ऐलान किया कि उनकी पार्टी गिनती के दौरान किसी भी तरह का खेल नहीं होने देगी और पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा, बीजेपी ने अपना आखिरी दांव चल दिया है… अगर असली आंकड़े जारी किए जाते तो शेयर बाज़ार धड़ाम हो जाते… लोगों को एकजुट रहना होगा और गिनती पर पैनी नजऱ रखनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी तो वह खुद ईव्हीएम स्ट्रांगरूम की पहरेदारी करने के लिए तैयार हैं।

Previous articleऑपरेशन सिंदूर में दिखाई सैन्य ताकत, हमने अपनी शर्तों पर युद्ध को रोका : राजनाथ
Next articleभारत ने कदम पीछे खींच लिए हैं?