इन्दौर (ए.)। मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) में पिछले साल हुए बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग की एक स्थानीय अदालत ने मामले की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी, सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। करीब 11 महीनों से न्यायिक हिरासत में बंद सोनम को यह राहत उनकी चौथी जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान मिली।क्या था पूरा मामला – मई 2025 में इंदौर निवासी बिजनेसमैन राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने मेघालय गए थे। वहां से राजा के लापता होने की खबर आई और बाद में 2 जून 2025 को सोहरा के पास वेई सावदोंग फॉल्स की एक गहरी खाई से उनका शव बरामद हुआ।पुलिस और एसआईटी (स्ढ्ढञ्ज) की जांच में खुलासा हुआ था कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या थी। पुलिस का आरोप है कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी और इसके लिए तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को सुपारी दी गई थी।








