भीषण सडक़ हादसे में 5 मौत: नर्मदापुरम में देर रात मालवाहक और बाराती वाहन में हुई टक्कर

Join Us

मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। प्रदेश के नर्मदापुरम के माखननगर थाना क्षेत्र में देर रात एक सडक़ हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि सभी मृतक कार टवेरा वाहन से बारात से लौट रहे थे। सडक़ हादसे में 5 लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल माखन नगर के महेंद्रवाढ़ी ग्राम के रहने वाले बाराती देर रात करीब 2 बजे बुधनी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आचलखेड़ा गांव के समीप उनकी टवेरा गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने चल रही ट्राली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टवेरा के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Previous articleआवारापन 2 : रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसी इमरान हाशमी की फिल्म, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
Next articleजू सैमसन ने रचा इतिहास, रोहित-कोहली को पछाडक़र हासिल की बड़ी उपलब्धि