वैभव के शतक पर भारी पड़ी किशन-अभिषेक की फिफ्टी, हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से दी मात

Join Us

उप-कप्तान ईशान किशन ने 74 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 229 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया, और सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स (क्रक्र) पर पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की.
इससे पहले, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक जड़ा, जिसके बाद ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक बनाया और राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 228/6 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में स्क्र॥ के उप-कप्तान ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने शनादार बल्लेबाजी करके टीम को जीत ऐतिहासिक जीत दिला दी.
दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से अपने अर्धशतक पूरे किए, अभिषेक ने 24 गेंदों में और किशन ने 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. उनकी 132 रनों की साझेदारी आखिरकार 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर टूटी, जब आर्चर ने एक शानदार कैच लपककर अभिषेक को 29 गेंदों में 57 रन पर आउट कर दिया. जबकि किशन ने 31 गेंदों में 74 रनों की मैच-जिताऊ पारी खेलकर आउट हो गए.
उनके आउट होने के बाद, नीतीश कुमार रेड्डी और क्लासेन ने समझदारी से दौडक़र रन बनाते हुए लक्ष्य का पीछा करने की गति को संभाला. बाद में, 17वें ओवर में क्लासेन ने एक बड़ा छक्का लगाया, और नीतीश ने भी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया. आउट होने से पहले नीतीश ने 18 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने 24 गेंदों में 29 रन बनाए. सलील अरोड़ा ने छक्का लगाकर जीत पक्की कर दी, और स्क्र॥ ने नौ गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया.
वैभव सूर्यवंशी ने मैच में 37 गेंद में 103 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए. इसके अलावा वैभव ने 36 गेंद में अपनी सेंचुरी पुरी की. ये उनकी आईपीएल में दूसरी सेंचुरी है. इसके साथ वो दो आईपीएल शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए. वहीं वैभव आईपीएल की एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

Previous articleजाब ने तोड़ा पंजाब का रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज कर बनाया नया कीर्तिमान
Next article10 अक्टूबर, रात के 10 बजे बल्लू जेल से फुर्र: खलनायक रिटर्न्स का फस्र्ट लुक वीडियो आउट, संजय दत्त ने रिलीज डेट का दिया हिंट!