इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर (265 रन) चेज करके नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. इसके अलावा ये टी20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल चेज भी बन गया है.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने केएल राहुल के 152 और नीतीश राणा के 91 रनों की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए. जवाब में पंजाब ने विशाल लक्ष्य को प्रियांश आर्य के 17 गेंद में 43, प्रभसिमरन के 26 गेंद में 76 और कप्तान अय्यर 36 गेंद में 71 रनों की बदौलत 18.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे बड़े स्कोर को चेज करने के लिए पंजाब को सबसे तेज शुरुआत की जरूरत थी. जिस काम को प्रियांश और प्रभसिमरन बखूबी निभाया और 6 ओवर में ही 116 रन जड़ दिए थे. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 6.5 ओवर में 126 रनों की साझेदारी भी हुई. प्रियांश ने 17 गेंद 43 रन बनाए, जिसमें 2 चौका और 5 छक्के लगाए. जबकि प्रभसिमरन 26 गेंद में 76 रन बनाए. उन्होंने भी अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए.
मैच में सबसे अहम मोड़ पर करुण नायर ने कप्तान श्रेयस अय्यर का 28 और 36 के निजी स्कोर पर दो बार आसान कैच छोडऩा दिल्ली पर भारी पड़ गया. क्योंकि उसके बाद अय्यर ने 36 गेंद में 71 रन बनाकर अपनी टीम को 7 गेंद पहले ही जीत दिला दी. इससे पहले दिल्ली को बड़ा झटका तब लगा जब दूसरी पारी के तीसरे ही ओवर में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए. उनका भी मैच में गेंदबाजी ना कर पाना दिल्ली के लिए भारी पड़ा








