आप छोड़ते ही पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह को मुश्किल में डाला, भारी बवाल के बावजूद घर के बाहर से हटाई सुरक्षा

Join Us

आम आदमी पार्टी छोडऩे वाले राज्य सभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा को पंजाब सरकार ने वापस ले लिया है। दरअसल, हरभजन सिंह आप पार्टी के उन सात सांसदों में से है, जिन्होंने हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दिया है।
राज्य सभा सासंद हरभजन सिंह के निजी सहायक मनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अचानक कार्रवाई करते हुए उनकी पूरी सुरक्षा हटा ली है। सांसद के घर के बाहर करीब 10 सुरक्षाकर्मी थे, जिन्हें अब हटा लिया गया है। इसके अलावा उन्हें दी गई सरकारी कार भी वापस ले ली है।
बता दें कि पंजाब सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब उनके आवास के बाहर काले रंग से ‘पंजाब का गद्दार’ लिख दिया गया। आप छोडऩे वाले सातों सांसदों के खिलाफ गुस्सा अब सडक़ पर भी नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी पहनकर विरोध प्रदर्शन किया था।

Previous articleआसनसोल में कार्यकर्ता की हत्या पर राहुल गांधी भडक़े, कहा- ‘बंगाल में लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा’
Next articleडक़ हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी से लौटते वक्त मां-बेटे और मामी को ट्रक ने रौंदा