मणिपुर के उखरुल में गोलीबारी, 3 की मौत, 5 घायल, कई घर जलाए गए

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार सुबह गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। कुकी और नागा जनजातीय समुदायों के सशस्त्र समूहों के बीच झड़प में कई घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया और महिलाओं सहित कम से कम पांच अन्य कुकी घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, पहली घटना जिले के मुल्लम गांव के पास हुई, जहां सुरक्षाबलों ने पूर्वाह्न करीब 11.25 बजे दो शव बरामद किए।
मृतकों की पहचान एल.सितल्हौ और पी.हाओलाई के रूप में हुई है। दोनों के शरीर पर गोलियों के निशान पाए गए और वे छलावरण (कैमोफ्लाज) वर्दी में थे। इससे पहले, सुबह करीब 5.30 बजे तांगखुल नगा बहुल क्षेत्र के मुल्लम गांव में सशस्त्र उग्रवादी समूहों के बीच भारी गोलीबारी हुई थी। इस दौरान गांव के बाहरी हिस्से में स्थित कुछ घरों में भी आग लगा दी गई। कुकी ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट ने मुल्लम और सोंगफल गांवों में दो ग्राम स्वयंसेवको की हत्या और घरों को जलाए जाने की घटना की निंदा की है। संगठन ने इस मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने और समयबद्ध जांच की मांग की है।
00

Previous articleपुरुष धोती-कुर्ता तो महिलाएं साड़ी या सूट पहन करें रामलाल के दर्शन
Next articleईसीआई ने बंगाल में पक्षपात के आरोप में 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया