बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियां में रहती है. वहीं इन दिनों वो अपनी हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में है. साल 2023 में एक्ट्रेस सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आई थीं और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. वहीं अब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद सिटाडेल अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है. नए सीजन का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है.
हाल ही में मेकर्स ने सिटाडेल के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज किया, जिसमें पहले से कहीं ज्यादा डार्क और खतरनाक मिशन की झलक देखने को मिली. ट्रेलर में प्रियंका एक बार फिर से नदिया सिंह के रोल में अपने एक्शन अवतार में नजर आई.
ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन एक नए और खतरनाक मिशन पर निकलते हैं. एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर में जहां ग्लोबल लेवल के हाई-रिस्क मिशन की झलक मिलती है, वहीं कई चौंकाने वाले धोखों और नए एजेंट्स की एंट्री का होती दिख रही है.
वहीं मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. सिटाडेल सीजन 2 अगले महीने 6 मई 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. इसमें टोटल 7 एपिसोड होंगे. सीजन 2 में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के अलावा, स्टेनली टुची, लेस्ली मैनविल, एशले कमिंग्स, जैक रेयनोर, मैट बेरी, लीना अल अरबी, मर्ले डैंड्रिज, गैब्रियल लियोन और रायना वैलैंडिंगहम भी हैं.
सिटाडेल सीजन 2 के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. यूजर्स इसे लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और हाई-ऑक्टेन एक्शन, शानदार विजुअल्स के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
बता दें, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा लंबे टाइम के बाद इंडियन फिल्म में बड़े पर्दे पर नजर आने वाली. वो एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का हिस्सा हैं. फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू नजर आने वाले हैं.








