हॉन्टेड 3डी की डरावनी झलक वायरल, 12 जून को रिलीज होगी विक्रम भट्ट की ये हॉरर फिल्म

Join Us

1920, हॉन्टेड 3डी और शापित जैसी हॉरर फिल्म बनाने वाले विक्रम भट्ट की नई हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट दस्तक देने के लिए तैयार है. मेकर्स ने फिल्म को 12 जून को रिलीज करने का फैसला लिया है. अब फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया है. मोशन पोस्टर के रिलीज से दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गया है, क्योंकि विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्में वाकई लोगों के दिलों में दशहत पैदा करती हैं.
हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट का मोशन पोस्टर भारतीय फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने शेयर किया है। मोशन पोस्टर को एआई की मदद से डरावना बनने की कोशिश की गई है. शुरुआत के कांच के गोले से होती है और फिर अचानक एक डरावनी गुडिय़ा की झलक दिखाई देती है. पोस्टर में मिमोह चक्रवर्ती की झलक भी दिखने को मिली है. बता दें कि फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती के अलावा चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे दिखने वाले हैं.
फिल्म का निर्माण आनंद पंडित, राकेश जुनेजा और प्रोमोएज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है. फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है.
हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट फिल्म काफी समय से रिलीज का इंतजार कर रही है. पहले फिल्म 21 नवंबर, 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म की रिलीज को बदलकर 30 जनवरी 2026 और फिर 6 फरवरी 2026 तक टाल दिया गया. अब मेकर्स ने फिल्म को 12 जून को रिलीज करने का फैसला लिया है.

Previous articleओवरसीज के नए किंग बने रणवीर सिंह! धुरंधर 2 ने यूके में शाहरुख खान की पठान को दी मात, बनी नंबर 1 फिल्म
Next articleखतरनाक मिशन पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, रिलीज हुआ सिटाडेल 2 का एक्शन पैक्ड ट्रेलर