विशाल शोभायात्रा, भजन संध्या व विशाल भण्डारे का आयोजन
भोपाल (निप्र)। अजय श्रीवास्तव नीलू,,मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, जी.एम. जौहरी, राजेश नारायण श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विलक्षण सक्सेना ने अपने संयुक्त वक्तत्व में कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव पर जवाहर चौक चित्रगुप्त मंदिर से विशाल शोभायात्रा का आयोजन गुरूवार 23 अप्रैल 2026 को किया जायेगा, साथ ही आव्हान किया की चित्रगुप्त प्रकटोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिये समस्त कायस्थ संगठनों द्वारा अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर हर्षोल्लास कार्यक्रम को सफल बनाये। शोभायात्रा शाम 05.00 बजे शाम जवाहर चौक चित्रगुप्त मंदिर से प्रारंभ होकर काटजू हास्पिटल रंगमहल चौराहा न्यू मार्केट रोशनपुरा चौराहा जी.टी.बी. पहुंचेगी। तत्पश्चात जवाहर चौक चित्रगुप्त मंदिर पर समापन होगा । रात्री 08.00 बजे से रवि खरे एवं पर्टी द्वारा जवाहर चौक चित्रगुप्त मंदिर भजन संध्या के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहन यादव मुख्यमंत्री म.प्र. शासन, अध्यक्षता विश्वास कैलाश सारंग कैबिनेट मंत्री म.प्र. शासन, विशेष अतिथि आलोक संजर पूर्व सांसद, बृजमोहन श्रीवास्तव राष्ट्रीय प्रवक्ता रा.का.पार्टी, अरूण श्रीवास्तव पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना महासचिव म.प्र. काँग्रेस, वीनू मोनू सक्सेना पार्षद, प्रवीण सक्सेना पार्षद उपस्थित रहेंगे।








