आईपीएल 2026: नितीश राणा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़ा 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Join Us

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 31वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर नितीश राणा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (57) खेली। यह उनके आईपीएल करियर का 21वां और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 27 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआती झटके के बाद मैच में वापसी करने में मदद मिली। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को 243 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया था। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए राणा ने विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (37) के साथ पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 86 रन की अहम साझेदारी निभाई। इस दौरान राणा ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। राणा अपनी पारी में 30 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए।
राणा ने 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था। वह अब तक आईपीएल में 122 मैच खेले हैं, जिसकी 116 पारियों में 27.38 की औसत और 136.79 की स्ट्राइक रेट से 2,930 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 21 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन है। वह दिल्ली कैपिटल्स से पहले राजस्थन रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल चुके हैं।

Previous articleआईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगाया पहला शतक, बने प्लेयर ऑफ द मैच
Next articleभारतीय शेयर बाजार मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान में खुला, आईटी सेक्टर में बिकवाली