पहाड़ से टकराकर क्रैश, पायलट-को-पायलट की मौत की आशंका

Join Us

जशपुर (ए.)। जिले के नारायणपुर क्षेत्र में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया, जिसमें पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से उठती आग की लपटें दिखाई दे रही हैं, जो दुर्घटना की भयावहता को दर्शाती हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई अन्य यात्री सवार था या नहीं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

 

Previous article‘अब ठग बंदूक नहीं, मोबाइल से वार कर रहे हैं’, साइबर अपराध पर सीजेआई ने जताई चिंता
Next articleउधमपुर में अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरी, 21 की मौत; कई घायल