भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव भोपाल में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा

Join Us

गौरव, आस्था और सामाजिक एकता का महापर्व चित्रगुप्त प्रकटोत्सव : विश्वास सारंग
समाज के सभी संगठन उत्साह उमंग से भाग लें : अजय श्रीवास्तव नीलू
कायस्थ बंधु अपना ही आयोजन समझकर भागीदारी दें : मे. ज. श्याम श्रीवास्तव

भोपाल। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल 2026 को राजधानी भोपाल में आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता का भव्य संगम देखने को मिलेगा। इस दिन शाम 5 बजे जवाहर चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर परिसर में ही संपन्न होगी।
आयोजन समिति के अनुसार शोभायात्रा जवाहर चौक से प्रारंभ होकर काटजू हॉस्पिटल, रंगमहल चौराहा, टी.टी. नगर, न्यू मार्केट और रोशनपुरा होते हुए जी.टी.बी. कॉम्प्लेक्स तक जाएगी और फिर वापस चित्रगुप्त मंदिर, जवाहर चौक पर समापन होगा। पूरे मार्ग में आकर्षक सजावट, लाइट-साउंड और भव्य व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिससे यह आयोजन शहर का केंद्र बिंदु बन जाएगा। प्रकटोत्सव को लेकर राजधानी में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कायस्थ बंधुओं को सामाजिक संगठनों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए इसे ‘गौरव, आस्था और सामाजिक एकता का महापर्व बताया। मंत्री सारंग ने कहा, ‘चित्रगुप्त भगवान का प्रकटोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और एकजुट करने का सशक्त अवसर है।
कायस्थ समाज के चहेते अजय श्रीवास्तव नीलू ने कहा कि सभी को एकजुटता का परिचय देते हुए शोभा यात्रा को सफल बनाये। कायस्थ समाज जवाहर चौक मंदिर के अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने आव्हान किया कि समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारियों होशंगाबाद रोड, बीएचईएल एवं शहर के सभी चित्रांश बंधुओं को इस आयोजन का अपना स्वयं मानकर बढ़-चढ़कर भाग लें। बैठक में संजीव श्रीवास्तव संजू संयोजक शोभा यात्रा समिति ने यात्रा का रूट बताया और कहा भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव मनाकर इसे ऐतिहासिक और यादगार बनाएं।
बैठक में मुख्य रूप से अजय श्रीवास्तव नीलू, मेजर जनरल श्यामल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, राजेश नारायण श्रीवास्तव (राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद) उदय श्रीवास्तव, पंकज कुलश्रेष्ठ, बृजेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अभय प्रधान (प्रवक्ता), आशीष श्रीवास्तव, वेद आशीष श्रीवास्तव, शैलेन्द्र निगम, चंद्रेश सक्सेना, सुम्मी विश्वनाथ भटनागर, अजय निगम, सुनील श्रीवास्तव एडवोकेट, विभा श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, डी के श्रीवास्तव, एम के भटनागर, महेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, मीना अरुण श्रीवास्तव, सुधीर सक्सेना, उषा सुधीर श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, साक्षी सक्सेना, सुनील श्रीवास्तव एडवोकेट, सौरभ कुलश्रेष्ठ , आलोक श्रीवास्तव, रूपाली श्रीवास्तव, विवाह श्रीवास्तव, राजेश नारायण श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, पंकज सक्सेना, राजीव सक्सेना, चित्रांश दीप, रूपाली खरे, राशि सक्सेना, प्रतिभा कुलश्रेष्ठ सहित भोपाल के सभी संगठनों के लोग उपस्थित हुए।

 

Previous articleभूत बंगला के डर से सहमी डकैत’, 7वें दिन किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन
Next articleअब तक 2937 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त