‘धुरंधर 2’ का नया गाना ‘आरी आरी’ रिलीज, दमदार एक्शन और रणवीर सिंह के अंदाज ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

Join Us

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज से पहला गाना आरी आरी जारी हो गया है। जिस तरह पहली किस्त के गाने ना दे दिल परदेसी नू ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था और वह हर किसी की जुबान पर चढ़ गया था। उसी तरह आरी आरी को दूसरी किस्त में पेश किया है जो मशहूर पंजाबी गाने आरी आरी का नया संस्करण बनकर उभरा है। यह गाना आधुनिक संगीत और पंजाबी बीट का जबरदस्त मेल है।
आरी आरी के नए संस्करण को बॉम्बे रॉकर्स ने तैयार किया है। संगीत रचना, संयोजन और प्रोग्रामिंग शशवत सचदेव ने की है, जबकि नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), खान साहब, जैस्मीन सैंडलस और सुधीर यदुवंशी ने आवाज दी है। रैप के बोल रेबल और टोकन ने मिलकर लिखे और गाए हैं। गीत इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स ने लिखे हैं, जबकि संगीत एडम लुकास ने दिया है। गाने में धुरंधर 2 के ट्रेलर के दृश्यों को शामिल किया गया है।
आदित्य धर द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें रणवीर अपने पुराने किरदार हमजा अली मदारी के रूप में वापसी करेंगे जो असल में भारत का जासूस जसकीरत सिंह रंगी है। उनके अलावा, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अपने-अपने किरदारों में वापसी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म में यामी गौतम का कैमियो होने की अटकलें भी हैं।

Previous articleघबराने की जरूरत नहीं, देशभर में एलपीजी संकट को लेकर सरकार ने बताई अंदर की बात
Next articleफिल्म भूत बंगला का टीजर जारी; अक्षय कुमार की कॉमेडी, डर और पागलपन करेगा लोटपोट