द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. यह फिल्म 2023 की हिट द केरल स्टोरी का स्पिरिचुअल सीक्वल है, लेकिन यह अपने पहले पार्ट के बॉक्स ऑफिस नंबर्स की बराबरी करने में नाकाम रही है. फिर भी इसने अच्छा परफॉर्म किया है और अपने बजट से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला है. यहां तक की दूसरे मंगलवार को तो इसकी कमाई में 30 फीसदी की तेजी भी दर्ज की गई. चलिए यहां जान लेते हैं कि द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
काफी विवादों में रही द केरल स्टोरी 2’ ने सिनेमाघरों में फीकी शुरुआत की थी. लेकिन इसके बाद इसने दूसरे दिन से ऐसी रफ्तार पकड़ी की 9 दिनों के भीतर ही अपना बजट वसूल डाला. अब ये फिल्म मुनाफा कमाकर मेकर्स की तिजोरियां भरने का काम कर रही है. इस बीच अच्छी बात ये है कि दूसरे हफ्ते में भी ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन भी इसने अच्छी कमाई की है.
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक द केरल स्टोरी 2’ रिलीज के 13वें दिन 1.39 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इसकी 13 दिनों की कुल नेट कमाई अब 38.44 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 43.29 करोड़ रुपये हुआ है.
‘ओ रोमियो’ मूवी को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं। ऐसे में ये फिल्म अभी भी ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। बुधवार को इसने 27 लाख की कमाई की। जबकि फिल्म ने मंगलवार को 41 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है, लेकिन इसने अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। इसका कुल कलेक्शन 71.02 करोड़ है।
‘अस्सी’ फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्तों से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पा रही है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 20वें दिन केवल 10 लाख की कमाई की। जबकि 19वें दिन इस फिल्म ने 12 लाख रुपये की कमाई की थी। मूवी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 10.80 करोड़ की कमाई कर चुकी है।








