बॉक्स ऑफिस पर द केरल स्टोरी 2 का 12वें दिन बढ़ी कमाई, अस्सी और ओ रोमियो का बुरा हाल

Join Us

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं लेकिन यह फिल्म अब तक 50 करोड़ रुपये की कुल कमाई भी नहीं कर सकी है। वहीं फिल्म ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई भी अब घटने लगी है। जानिए, मंगलवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने मंगलवार को 2.12 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि सोमवार को इस फिल्म ने 1.95 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 36.97 करोड़ रुपये है। मंगलवार को इस फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हुआ है लेकिन अब तक यह 50 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन भी पार नहीं कर सकी।
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अस्सी’ का कलेक्शन रिलीज के 19वें दिन सिर्फ 12 लाख रुपये हुआ। अठारहवें दिन भी इस फिल्म ने 12 लाख रुपये ही कमाए थे। ‘अस्सी’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 10.59 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है।
फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 26 दिन हो चुके हैं। शाहिद कपूर की इस फिल्म ने मंगलवार को 41 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि सोमवार को इसका कलेक्शन 35 लाख रुपये था। फिल्म अब तक 100 करोड़ क्लब का हिस्सा भी नहीं बन सकी है। इसका कुल कलेक्शन अब तक 70.76 करोड़ रुपये हुआ है।

Previous articleएक्ट्रेस पूर्णा की फिल्म डार्क नाइट की रिलीज़ डेट अनाउंस
Next articleटी-20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद शिवम दुबे को ट्रेन से लौटना पड़ा घर