तीसरे फेज में देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगी एसआईआर, चुनाव आयोग ने कहा-अप्रैल से होगी प्रक्रिया शुरू

Join Us

नई दिल्ली,(आरएनएस)। चुनाव आयोग ने गुरुवार को देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के सचिव पवन दीवान ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को लेटर लिखकर एसआईआर से जुड़ी तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है।
चुनाव आयोग ने लेटर में बताया कि तीसरे फेज में दिल्ली, कर्नाटक सहित शेष 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। लेटर में आगे कहा गया है कि चुनाव आयोग ने पिछले साल 24 जून को आदेश दिया था कि पूरे देश में एसआईआर किया जाएगा।
बता दें चुनाव आयोग ने पहले फेज में बिहार में एसआईआर करवाया था। दूसरे फेज के तहत, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 28 अक्टूबर 2025 से एसआईआर जारी है। इस प्रोसेस में वोटर लिस्ट अपडेशन किया जा रहा है। नए वोटरों के नाम जोड़े जा रहे हैं और वोटर लिस्ट में सामने आने वाली गलतियों को सुधारा जा रहा है।
बता दें पहले फेज में एसआईआर प्रक्रिया बिहार में हुई थी । दूसरे फेज के तहत उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में एसआईआर की घोषणा हुई। अब तीसरे फेज में देश के 22 राज्यों और केंद्र शासिल प्रदेशों में होगी।
क्या है एसआईआर
यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है। इसमें वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इसमें 18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है। जो शिफ्ट हो चुके हैं उनके नाम हटाए जाते हैं। वोटर लिस्ट में नाम, पते में हुई गलतियों को भी ठीक किया जाता है। क्चरुह्र घर-घर जाकर खुद फॉर्म भरवाते हैं।

Previous articleआज का राशिफल
Next articleयात्रीगण कृपया ध्यान दें! जम्मू से श्रीनगर के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, जानें क्या है रेलवे का प्लान