सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर पुनर्विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, चुनाव से पहले दुविधा में केरल सरकार

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट आज सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को एंट्री देने वाले फैसले के रिव्यू की मांग करने वाली 67 पिटीशन पर विचार करेगा।चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच बराबरी, आस्था की आजादी और धार्मिक रीति-रिवाजों की जरूरत से जुड़े सवालों की जांच करेगी। केरल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सरकार को भी सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री पर अपने स्टैंड को क्लीयर करना होगा। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सुनवाई के लिए नौ जजों की नई बेंच बनाने के लिए निर्देश जारी कर सकता है। 2019 में बनी पिछली नौ जजों की बेंच अब खत्म हो चुकी है, क्योंकि जस्टिस सूर्यकांत को छोडक़र बाकी सभी मेंबर रिटायर हो चुके हैं।

Previous article२०१६ से प्लानिंग फिर देश में हमलों के लिए बनाया नया आतंकी संगठन, दिल्ली धमाका करने वाले डॉक्टरों पर बड़ा खुलासा
Next articleलेंड फॉर जॉब्स मामले में लालू परिवार पर आरोप तय, कोर्ट ने कहा- निजी जागीर की तरह किया इस्तेमाल