कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुसकर गाली-गलौच की : किरेन रिजिजू

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच अब स्पीकर के चैंबर में कथित हंगामे को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया है कि 20 से 25 कांग्रेस सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में जबरन घुसे और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। रिजिजू ने कहा कि वह खुद उस समय मौके पर मौजूद थे और स्पीकर इस घटना से बेहद आहत हैं। उनके अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भी वहां मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्पीकर के प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और स्थिति को और उकसाया गया। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सदन की कार्यवाही नियमों से चलती है और बिना चेयर की अनुमति के कोई भी सदस्य नहीं बोल सकता। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में आचरण और नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है, चाहे वह प्रधानमंत्री हों या अन्य कोई सदस्य। रिजिजू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से अपील की कि वे अपने नेताओं को संसदीय मर्यादा का पालन करने की सलाह दें। उन्होंने कहा कि संसद बच्चों की तरह व्यवहार करने की जगह नहीं है और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
00

 

Previous articleडिजिटल अरेस्ट का खौफ: रिटायर्ड कैग अफसर को 18 दिन घर में कैद रखकर ठगे 2.13 करोड़; ऐसे बनाया शिकार
Next articleएपस्टीन से संबंधित फाइलों में उद्योगपति अनिल अंबानी का नाम वो जेल क्यों नहीं गये : राहुल गांधी