दिल्ली और आगरा जैसे बड़े शहरों को दहलाने की साजिश, पाकिस्तान से लश्कर आतंकी की गीदड़ भभकी

Join Us

नई दिल्ली(आरएनएस)। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने दिल्ली, आगरा और ढक्कन समेत भारत के अन्य बड़े शहरों पर हमले की खुली धमकी दी है। आतंकी संगठन की ओर से दी गई यह धमकी उसकी बौखलाहट और हताशा को दर्शाती है।
जानकारी के अनुसार तथाकथित ‘कश्मीर सॉलिडैरिटी डे’ के मौके पर जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सार्वजनिक रैलियां निकालीं। इन रैलियों के दौरान भारत के खिलाफ भडक़ाऊ भाषण दिए गए और बड़े शहरों को निशाना बनाने की धमकियां दी गईं।
इस दौरान सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने भारत को लेकर विवादित और उकसाने वाले बयान दिए। उसने कहा कि कश्मीर को अलग कराने के नाम पर उसका संगठन अपने पुराने मंसूबों पर कायम है और भारत के प्रमुख शहरों को निशाना बनाने की बात दोहराई। बताया जा रहा है कि सैयद अब्दुल रहमान नकवी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन मिल्ली मुस्लिम लीग का नेता है। उसे लश्कर सरगना हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद का करीबी सहयोगी भी माना जाता है। सुरक्षा एजेंसियां आतंकी संगठनों की इन गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

 

Previous articleराष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन में केन्द्र सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleभारत-अमेरिका ट्रेड डील में रूसी तेल फंसाएगा पेच, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कह दी बड़ी बात