संसद में गूंजी एमपी की सड़क सुरक्षा की आवाज; माया नारोलिया ने आवारा पशुओं से बढ़ती दुर्घटनाओं पर पेश किया ठोस रोडमैप”

Join Us

नर्मदापुरम/ राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने आज सदन के माध्यम से मध्य प्रदेश की सड़कों को ‘जीरो एक्सीडेंट जोन’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। उन्होंने पिछले दो वर्षों के पुलिस रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया कि प्रदेश में आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाएं एक बड़ी चुनौती हैं। श्रीमती नारोलिया ने केवल समस्या ही नहीं उठाई, बल्कि मंत्रालय को 5 सूत्रीय समाधान भी सुझाए, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर डेटा संकलन और पशु आश्रय स्थलों के लिए केंद्रीय सहयोग की मांग शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में सड़क परिवहन मंत्रालय इन सुझावों पर त्वरित कार्रवाई करेगा, जिससे हजारों परिवारों को उजड़ने से बचाया जा सकेगा।

Previous articleराज्यसभा सांसद द्वारा गहन शोक एवं श्रद्धांजलि
Next articleप्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत शिविर किया गया आयोजित