कलेक्टर ने विभागीय कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की
नर्मदापुरम/ गुरुवार को कलेक्टर सोनिया मीना ने विभागीय कार्यों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की, जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी शाखाओं में पंजीयों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कर उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय की समस्त शाखाओं के कार्यों की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक ओआईसी अपनी शाखाओं का नियमित निरीक्षण करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान दर्ज शिकायतों का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एक वर्ष से अधिक पुरानी शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके लिए शिकायतों की स्क्रूटनी करने और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा, ओआईसी (सीएम हेल्पलाइन) को लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी ओआईसी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शिकायतें एल-3 या एल-4 स्तर तक न पहुंचे, इसके लिए जिला अधिकारियों को सख्त नियंत्रण रखने को कहा गया। उन्होंने निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष पूर्ण से पूर्व शासन से प्राप्त बजट का सदुपयोग करें। बैठक में कलेक्टर ने समयमान वेतनमान से जुड़े प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि समय मान वेतनमान के प्रकरणों में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने कहा कि ओआईसी संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर समय मान वेतनमान के समस्त मामलो का स्वयं परीक्षण करें। इसके अलावा, वन एवं भू अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मामलों के समाधान में विलंब हो रहा है, उनकी दिन-प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया भू अर्जन के ऐसे प्रकरण जिन में अवार्ड पारित किया जा चुके हैं उनमें शीघ्र राशि का भुगतान संबंधित को सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन, श्री बृजेंद्र रावत, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरोज परिहार सहित अन्य अधिकारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।






