राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को बताया गद्दार, मिला जवाब- आप देश के दुश्मन

Join Us

संसद परिसर में बुधवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दोनों नेताओं के बीच यह टकराव उस समय हुआ जब कांग्रेस सांसद संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजर रहे थे, तो राहुल गांधी ने उन्हें कथित तौर पर गद्दार कहकर संबोधित किया। इसके बाद राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करते हुए कहा, नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस कांग्रेस में आ जाओगे।
राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर रवनीत सिंह बिट्टू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और हाथ मिलाने से इनकार करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के दुश्मन हैं। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक तीखी नोकझोंक होती रही, हालांकि स्थिति जल्द ही संभाल ली गई।
इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। संसद परिसर में हुई इस घटना ने सियासी माहौल को और गर्मा दिया है।

Previous articleभारत ने कृषि और दुग्ध क्षेत्रों की रक्षा की, ट्रेड डील पर लोकसभा में बोले पीयूष गोयल
Next articleगाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत