भोपाल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स चुनाव में गोविन्द गोयल विजयी, तेजकुल सिंह पाली को करीब 200 वोटों से हराया

Join Us

भोपाल(ए.)। भोपाल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के चुनाव में गोविन्द गोयल ने अपने प्रतिद्वंदी तेजकुल सिंह पाली को लगभग 200 वोटों के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है। मतगणना सोमवार को 3 घंटे देरी से शुरू हुई। चुनाव परिणाम को लेकर व्यापारिक जगत में सुबह से ही उत्सुकता बनी हुई थी। मतगणना के दौरान कुल 39 राउंड पूरे किए गए। 39वें राउंड तक गोविन्द गोयल को कुल 1054 वोट प्राप्त हुए, जबकि तेजकुल सिंह पाली को 874 वोट मिले। इस तरह गोविन्द गोयल ने स्पष्ट बहुमत के साथ चुनाव अपने नाम किया। जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ते गए, गोविन्द गोयल की बढ़त लगातार बनी रही, जिससे उनकी जीत लगभग तय मानी जाने लगी थी। परिणाम घोषित होते ही गोविन्द गोयल समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। वहीं गोविन्द गोयल ने अपनी जीत को सभी व्यापारियों की जीत बताते हुए कहा कि वे चेम्बर्स को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और व्यापार हितैषी बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। चुनाव परिणाम के बाद भोपाल के व्यापारिक संगठनों ने भी नवनिर्वाचित नेतृत्व से व्यापारिक समस्याओं के समाधान और विकासोन्मुखी कदमों की उम्मीद जताई है।

Previous articleरण उत्सव की तर्ज पर सिंहस्थ 2028 में उज्जैन में विकसित होगी टेंट सिटी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleलव जिहाद रोकने वार्डवार महिला नेटवर्क बनाएगी हिंदू उत्सव समिति, जूडो-कराते से आत्मरक्षा प्रशिक्षण तक की योजना