मेष राशि : आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। किसी समस्या का हल आपके काम से ही मिलेगा। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे, तो आप अपने काम में बढिय़ा परफॉर्म करेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि लायेगा। बच्चों के किसी काम से मन प्रसन्न रहेगा। शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे, तो सब सही रहेगा।
मिथुन :राशि आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो आज उससे संबंधित शुरुआत करना बहुत ही अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आज आपके अंदर आ रहे बदलाव के कारण परिवारजन प्रसन्न रहेंगे। अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है। लेनदेन के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन और घर की व्यवस्था में मधुरता और आपसी सामंजस्य उचित रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में पडक़र समय नष्ट ना करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करेंगे।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज जीवनसाथी व परिवारजनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आप सकारात्मक होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए अवश्य निकालें।
तुला राशि : आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है। पहले का रुका पैसा आज मिल जाएगा। आत्मचिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज किसी की मध्यस्थता से हल होगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ आपका ध्यान केंद्रित होगा। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें, जिससे आपको सफलता प्राप्त होगी। युवाओं को किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बुद्धि विवेक से यदि निर्णय लेंगे, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी और युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय न रखें, मेहनत जरी रखें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज दूसरों से ज्यादा उम्मीद करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर विश्वास रखें। युवा वर्ग भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचे। जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उस कार्य को लेकर कामयाब होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। नौकरीपेशा लोग कार्यभार कम होने से राहत की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोडक़र अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी सफलता हाथ लगेगी।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। ये समय आपके लिए आगे बढऩे का है, सही दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी।
आज कुछ लोग ईर्ष्या के कारण आपकी आलोचना करेंगे और आपका ध्यान आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। व्यवसाय की योजना शुरू करने का सही समय है। बहुत दिनों बाद आपको अपने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को उधार दिया है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।






