पिता की मृत्यु के बाद नौकरी पाने के लिये भाई बना दुश्मन

Join Us

बड़े भाई ने ऑफिस में नौकरी के लिये लगाई आपत्ति
भोपाल (निज प्रतिनिधि)। राजधानी भोपाल से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पिता की मृत्यु के बाद अनुकम्पा नौकरी व पैसे के खातिर भाई-भाई का दुश्मन बन बैठा है। कोलार निवासी गुलाब चन्द शर्मा की मृत्यु विगत दो माह पूर्व हो गई थी जिसका मुख्य कारण हार्ट अटैक बताया गया था, हालांकि उक्त मामले में मृतक के बडे पुत्र द्वारा बताया गया कि हमारे पिता की मृत्यु पश्चात हम  भाईयों में से एक को अनुकम्पा मिलनी है, जिसमें दोनों भाईयों का समान रूप से अधिकार है लेकिन मेरे छोटे भाई धीरज शर्मा द्वारा माता जी को  मेरे विरूद्ध खडा किया जा रहा है साथ ही मुझपर लगातार नौकरी के लिये सहमतिदाता के रूप में हस्ताक्षर करने के लिये दबाव बनाया जा रहा है जिसके चलते 15 दिवस पूर्व मुझे इतना उत्पीडित किया गया कि मुझे हार्ट अटैक आया और मुझे इंजोप्लास्टी करानी पड़ी, और बताया गया कि नौकरी पाने के खातिर मेरा छोटा भाई मेरे साथ कुछ भी कर सकता है और लगातार गलत तरीके बात करते हुए अपशब्द बोलकर धमकी देता है। यदि मुझे किसी भी प्रकार की कोई जान माल का नुकसान होता है तो उसका दोषी मरे छोटे भाई को ही माना व समझा जाये, साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग में नौकरी में आपत्ति हेतु सूचना देने का आवेदन देने की भी बात कहीं है।

Previous articleपाकिस्तान के हाथ से निकलता बलूचिस्तान? क्वेटा में बीएलए का कब्जा, सेना भागी, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 10 जवान ढेर
Next articleआयकर स्लैब में बदलाव नहीं, कैंसर की 17 दवाइयां सीमा शुल्क मुक्त, 3 आयुर्वेदिक एम्स बनेंगे सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर