करोड़ों रुपए के बैंक फ्रॉड के दो बड़े भगोड़े गिरफ्तार, बांसवाड़ा और वड़ोदरा में छिपे थे

Join Us

बांसवाड़ा (आरएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (ष्टक्चढ्ढ) ने बैंकिंग सेक्टर को करोड़ों का चूना लगाकर वर्षों से फरार चल रहे दो शातिर घोषित अपराधियों को एक बेहद गोपनीय और तकनीकी ऑपरेशन के बाद दबोच लिया है। इस बड़ी कार्रवाई के तहत मुख्य आरोपी संजय शर्मा (उर्फ संजीव दीक्षित, उर्फ पंकज भारद्वाज) को राजस्थान के बांसवाड़ा से और उसकी सह-आरोपी शीतल शर्मा (उर्फ आरती शर्मा) को वडोदरा, गुजरात से 30 जनवरी, 2026 को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले का सबसे सनसनीखेज पहलू मुख्य आरोपी संजय शर्मा का पुलिस कस्टडी से फरार होना था। साल 2014 में हरियाणा पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद, 4 जुलाई 2016 को जब उसे सोनीपत कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया, तब वह झांसा देकर फरार हो गया था। बैंक फ्रॉड की इस कड़ी में आरोपी ने अपनी पुरानी पहचान दफन कर पंकज भारद्वाज के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और राजस्थान में छिपकर रहने लगा। ष्टक्चढ्ढ की टीम ने ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस, मोबाइल डेटा विश्लेषण और आरोपियों के वित्तीय लेनदेन की कडिय़ों को जोड़ते हुए उनके गुप्त ठिकानों को पिनपॉइंट किया। गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास से जाली पहचान दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जो उनकी नई पहचान को पुख्ता करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों पर करोड़ों रुपये के गबन के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं।

Previous articleउत्तरी सिक्किम में देवदूत बनी भारतीय सेना, बर्फीले तूफान में फंसे 29 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू
Next articleआज वित्त मंत्री सीतारमण 9वीं बार पेश करेंगी बजट, इन मुख्य आंकड़ों पर रहेगी नजर