भाजपा मंडल अध्यक्ष ने घर में घुसकर महिला को पीटा, सीसीटीवी वायरल होते ही पार्टी ने किया जवाब तलब

Join Us

मध्य प्रदेश के सतना जिले में रसूख और सत्ता के नशे में चूर एक भाजपा नेता की गुंडागर्दी का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। नागौद से भाजपा के मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन पर एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट और बर्बरता करने का गंभीर आरोप लगा है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हडक़ंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
लोहे के सरियों के बीच महिला से की बर्बरता
वायरल हो रहे वीडियो और पीडि़ता की शिकायत ने सिहरन पैदा कर दी है। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब आरोपी नेता जबरन पीडि़ता के घर के परिसर में दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि लोहे के सरियों के एक गोदामनुमा स्थान पर आरोपी किस तरह महिला के साथ अभद्रता कर रहा है। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया कि पुलकित टंडन ने न केवल उसके साथ गाली-गलौज की, बल्कि उसे बुरी तरह पीटा और मानसिक रूप से प्रताडि़त किया। महिला का आरोप है कि आरोपी अपने राजनीतिक पद की धौंस दिखाकर उसे काफी समय से परेशान कर रहा था।
पुलिस ने दर्ज किया केस, एएसपी बोले- फुटेज बना आधार
घटना के बाद दहशत में आई पीडि़ता ने हिम्मत जुटाकर नागौद थाने का रुख किया और लिखित शिकायत दर्ज कराई। नागौद पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपी भाजपा नेता पुलकित टंडन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। एएसपी (्रस्क्क) प्रेम लाल कुर्वे ने जानकारी दी कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पीडि़त महिला के बयानों को आधार बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कांग्रेस हमलावर, बैकफुट पर आई भाजपा
इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। वीडियो वायरल होते ही विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा और पूछा कि क्या ‘चाल, चरित्र और चेहरे’ का यही असली रूप है? विपक्ष के तीखे तेवरों और जनता के गुस्से को देखते हुए भाजपा संगठन भी हरकत में आया है। जिला पार्टी कार्यालय ने आरोपी मंडल अध्यक्ष को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है। फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Previous articleआवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; कोर्ट ने फर्जी नसबंदी के आंकड़ों पर जताई हैरानी
Next articleमहाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने भारी बर्फबारी के बीच श्रीनगर-कटरा खंड का निरीक्षण किया; शून्य से नीचे तापमान में कर्मचारियों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता