कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, हत्यारों ने कार भी फूंकी; पुलिस ने टारगेट किलिंग का शक जताया

Join Us

कनाडा के बर्नाबी इलाके में एक पंजाबी मूल युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना 22 जनवरी 2026 की शाम लगभग 5:30 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, गोली लगने के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलराज सिंह गिल (28) के रूप में हुई है।
कुछ समय बाद बक्सटन स्ट्रीट पर एक जलती हुई कार भी मिली, जिसे पुलिस इस घटना से जोडक़र देख रही है। पुलिस का मानना है कि यह टारगेट किलिंग या गैंगवार का मामला हो सकता है। इस मामले की जांच ढ्ढ॥ढ्ढञ्ज (इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम) कर रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने 22 जनवरी को शाम 4:30 से 6:30 के बीच कनाडा वे या बक्सटन स्ट्रीट के आसपास कुछ देखा हो, या डैशकैम/सीसीटीवी वीडियो हो, तो पुलिस से संपर्क करें। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पंजाब के संगरूर से परिवार को अच्छी जिंदगी देने के मकसद से कनाडा गई युवती अमनप्रीत की भी उसके दोस्त मनप्रीत सिंह ने हत्या कर दी थी।

Previous article18वां रोजगार मेला : पीएम मोदी ने बांटे 61,000 नियुक्ति पत्र; वीडियो संदेश के जरिए युवाओं में
Next articleबर्फ की सफेद चादर को चीरती हुई निकली वंदे भारत; जन्नत से कम नहीं कश्मीर का यह नजारा