आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि – उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको सहयोग मिलेगा।
वृष राशि – संतान पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि – आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा
आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही किसी दोस्त की नाराजगी आज ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं।
कर्क राशि – आज अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए।
सिंह राशि – आज पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की योजना बन सकती है। आप जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे।
कन्या राशि – आज किस्मत का खूब साथ मिलेगा आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रहेगा। आज आपको किस्मत का साथ मिलने से कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है।
तुला राशि – शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर आज नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा।
वृश्चिक राशि – बिजऩेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। करियर का बिजऩेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा।
धनु राशि – ऑफिस में रुके हुए काम समय से पूरे हो जायेंगे आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने मन की बात किसी ख़ास मित्र से शेयर करेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्त की बर्थ-डे पार्टी मे जायेंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। आज नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा।
मकर राशि – एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढिय़ा है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
कुंभ राशि – आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं।
मीन राशि – आज पारिवारिक माहौल शानदार रहने वाला है
आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर पर डेकोरेशन का काम करवा सकते हैं। कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है ।
आज अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिजनेस मे फायदा करायेगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ़ होगी। लोगों के बीच आपका प्रभाव बढेगा। पारिवारिक माहौल शानदार रहने वाला है।

Previous articleविश्वास का संकट पैदा
Next articleप्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का हंटर, केंद्र और दिल्ली सरकार से 4 हफ्ते में मांगा एक्शन प्लान; इन गाडिय़ों पर भी बढ़ेगी सख्ती