गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली तैयार, दर्शकों की सुविधा को 100+ हेल्प डेस्क और स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। 26 जनवरी 2026 को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को लेकर राजधानी दिल्ली में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कर्तव्य पथ पर परेड देखने आने वाले हजारों दर्शकों की सुविधा के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा और मार्गदर्शन के उद्देश्य से कर्तव्य पथ और आसपास के इलाकों में 100 से अधिक हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही हैं, जहां लोगों को जानकारी और सहायता मिलेगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस को दिल्ली में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। देशभर से लोग परेड देखने पहुंचते हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था को भी अधिक सुव्यवस्थित और आसान बनाया गया है, ताकि दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस वर्ष कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी खास आकर्षण का केंद्र होंगे। करीब 2,500 कलाकार एक साथ प्रस्तुति देंगे, जिसका केंद्रीय विषय ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित होगा। परेड का व्यापक संदेश ‘स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम’ और ‘समृद्धि का मंत्र – विकसित भारत’ रहेगा। संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, इस भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति में भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी, कुचिपुड़ी और मणिपुरी सहित भारत के विभिन्न शास्त्रीय नृत्य रूपों की झलक देखने को मिलेगी, जो देश की सांस्कृतिक विविधता और एकता को दर्शाएगी।
00

Previous articleहम कुत्तों से सर्टिफिकेट लेकर चलने को क्यों नहीं कह सकते
Next articleमुनाफे का झांसा, बर्बादी की कहानी : फॉरेक्स ट्रेडिंग में इंदौर के व्यापारी से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, परिवार कर्ज में डूबा