किश्तवाड़,(ए.)। रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवार जिले के ऊपरी इलाकों में स्थित एक दूरस्थ वन क्षेत्र में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए। आतंकवादियों को खदेडऩे के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सेना के जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर द्वारा ऑपरेशन त्राशी-ढ्ढ नाम से शुरू किया गया यह अभियान दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ। व्हाइट नाइट कोर ने एक पोस्ट में बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ चल रहे संयुक्त आतंकवाद-विरोधी अभ्यास के तहत चलाए जा रहे सुनियोजित तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों का चत्रू के उत्तर-पूर्व में स्थित सोनार क्षेत्र में आतंकवादियों से सामना हुआ सेना ने कहा, नालामी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है और नागरिक प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय के साथ अभियान जारी है।” सेना ने चुनौतीपूर्ण भूभाग और परिस्थितियों में शत्रुतापूर्ण गोलीबारी का जवाब देते हुए सैनिकों के असाधारण पेशेवर रवैये और दृढ़ संकल्प की सराहना की। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी दल में से एक का सामना दो से तीन विदेशी आतंकवादियों के एक समूह से हुआ, जिनका कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से संबंध था। इन आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और घेराबंदी तोडऩे के प्रयास में कुछ ग्रेनेड भी फेंके। सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और घेराबंदी को और कड़ा करने के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस से अतिरिक्त बल भेजे गए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। तीन सैनिक छर्रे लगने से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों को पकडऩे और खत्म करने के लिए एक बड़ा तलाशी अभियान जारी है।








