आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि – नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ आज आपके दांपत्य जीवन में खुशियों का आगाज होगा। अगर नया कम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढऩे का मौका मिलेगा। छात्रों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। जमीन जायदाद से जुड़े काम को आज पूरा कर लेंगे।
वृष राशि – आज ऑफिस में आपके प्रमोशन होने की खुशखबरी मिलेगी आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पिछले दिनों स्वास्थ्य से परेशान लोगों को आज काफी राहत होगी। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन होने की खुशखबरी मिलेगी। आज घरवालों के साथ ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आज किसी बात पर अधिक गौर न करें अन्यथा आपको उलझन होंगी। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। पहले से चल रहा लोन आज पूरा हो जाएगा।
मिथुन राशि – आज अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे
आपका दिन शानदार रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। आज परिवार के लोग आपकी सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोतरी होगी। राजकीय क्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना कर रखें। लोग आपका समर्थन करेंगे। लवमेट की पहले से चली आ रही अनबन आज ख़त्म होगी।
कर्क राशि – वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
सिंह राशि – आज मनचाही वस्तु आप ले सकते हैं आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के एम.टेक के छात्र किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं। बेहतर रहेगा आप किसी से राय ले लें। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़ोतरी होगी। आज मनचाही वस्तु आप ले सकते हैं। आज आपको पेट सम्बंधित समस्या से छुटकारा मिलेगा।
कन्या राशि – आज दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज अनावश्यक किसी से बहस करने से बचें। आज दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। दांपत्य जीवन का रिश्ता पहले से मजबूत बनेगा। जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं। परिवार से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए सफलता के योग बन रहे है।
तुला राशि – आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। अपनी जरुरत का सामान रखना न भूलें। आपके निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा।
वृश्चिक राशि – आज आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी। व्यापार की शिथिलता से आपको राहत मिलेगी। आज आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ आज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपके स्वाभाव में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा।
धनु राशि – आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में रूचि लेने वाले लोगों को सम्मानित किया जायेगा। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से राहत मिलेगी। जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं जिससे अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। पारिवारिक सुख समृद्धि बढ़ेगा।
मकर राशि – आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा आज आपका दिन सकारात्मक उर्जा से भरा रहेगा। आज मनपसंद वाहन लेने की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। बेटी का किसी मनचाहे फील्ड में सिलेक्शन होने के योग बन रहे हैं। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज जल्दबाजी के चक्कर में काम गलत हो सकता है। ध्यान से काम करने की आवश्यकता है। आपकी जीवनशैली में पहले से अनुकूल परिवर्तन आयेगा। मैकेनिकल इंजीनियर्स पुराना टारगेट पूरा करके नए टारगेट की जिम्मेदारी पा सकते हैं।
कुंभ राशि – आज ऑयली खान पान से परहेज करें आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज ऑयली खान पान से परहेज करें। राजनीति में आज आपके कार्यभार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन की अनबन आज समाप्त होगी। आज बड़ों की बात ध्यान से सुनें बात को बीच में न रोकें। इस राशि के लवमेट आज शॉपिंग पर जायेंगे। दिन मनोरंजन से भरपूर रहेगा। आपके व्यापार में पहले से बेहतर स्थिति बनेगी। ग्राहकों के प्रति अपने व्यवहार को मधुर बनाना चाहिए।
मीन राशि – आज आपके लिए आय के नए मार्ग प्रदर्शित होंगे आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज सबके प्रति स्नेह पूर्वक रहे, जिससे लोगों आपकी तारीफ करें। आज समझदारी से बातों को समझेंगे। आज आपके लिए आय के नए मार्ग प्रदर्शित होंगे। विद्यार्थियों की आज लेखन कार्य में रूचि बढ़ेगी। आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। हार्डवेयर के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा।

Previous articleट्रंप से किसी रहम की उम्मीद नहीं
Next articleदेश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी; जानें किराया और कड़े नियम