आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि:आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के मंत्रियों की विदेशी यात्राएं हो सकती हैं। किसी बात को लेकर भाई-बहन से विचार-विमर्श करेंगे। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए।
वृष राशि:आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। कई दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाने से शांति मिलेगी। शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा।
मिथुन राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस राशि की महिलाएं जो घर पर ही कोई बिजनेस करने की सोच रही हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है।
कर्क राशि:आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, समाज हित में किए गए कामों की तारीफ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बनाकर खिला सकती हैं, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में स्थिति ठीक रहेगी।
सिंह राशि:आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए, इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन की स्थिति में आ सकते हैं।
कन्या राशि:आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बिताएंगे। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी।
तुला राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज बिजनेस में आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढिय़ा है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिलेगी।
वृश्चिक राशि:आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आप कोई नया हुनर सीखेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
धनु राशि:आज आप दिन की शुरुआत अच्छे मूड से करेंगे। आज अपने किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है। सिविल इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से परेशान लोग आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं।
मकर राशि:आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे तो बिना गड़बड़ के काम समय से पूरा हो जाएगा। आज आपको दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक मामले में कोई भी फैसला शांति से लेंगे तो आपका काम बन जाएगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए बनाया गया प्लान सफल होगा, व्यापार की गति पहले से तेज होगी।
कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। आज धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से आपको फायदा होगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए नए सिरे से कोशिश करें।
मीन राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर आगे बढऩे की कोशिश करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आप मेहनत, धैर्य और समझदारी से रुके हुए कार्यों को पूरा कर लेंगे। महिलाएं आज घर के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगी। आज ऑफिस में आपको कई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जिन्हें बखूबी निभाने में आप सफल होंगे। लवमेट आज मूवी देखने जाएंगे और साथ में डिनर भी करेंगे। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।

Previous articleदेश में अशांति का माहौल
Next articleगुलमर्ग और मनाली में हुई ताजा बर्फबारी, पर्यटकों और पर्यटन से जुड़े लोगों में खुशी की लहर