श्रीनगर में पारा माइनस 5.2 डिग्री, डल झील जमी

Join Us

 राजस्थान में माइनस 3 डिग्री, हरियाणा में शून्य के करीब तापमान
नई दिल्ली (ए)। उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी जारी है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान पिछले कई दिनों से शून्य से नीचे है। इसके कारण बुधवार को प्रसिद्ध डल झील और कश्मीर के कई जल स्त्रोत जम गए। श्रीनगर में मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, राजस्थान में भी तापमान माइनस में पहुंच गया है। बुधवार को हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान माइनस 3 डिग्री रहा। सीकर के फतेहपुर में तापमान 0.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। राज्य में 19 जनवरी से हल्की बारिश की संभावना है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने हरियाणा में गलन बढ़ा दी है। यहां 8 जिलों में बुधवार को पारा 8 डिग्री तक गिर गया। हिसार में सर्दी का पिछले दो साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज हुआ। हिसार में 15 जनवरी, 2025 को 3.5 डिग्री और 16 दिसंबर, 2024 को 1.1 डिग्री तक पहुंचा था। उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भीषण सर्दी के कारण गुरुवार को 12वीं क्लास तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

 

Previous articleआग की चेतावनी!, 190 यात्रियों को लेकर एक घंटे तक हवा में घूमा एयर इंडिया का विमान, सहमे यात्री
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लाड़ली बहना योजना की 32वीं किश्त का बहनों के खातों मे करेंगे अंतरण