आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि :आज आपका भाग्य पूरे दिन आपके साथ रहने वाला है। आज सभी कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। आज आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रहेगी, लेकिन किसी के साथ बातें शेयर करने से सब ठीक हो जायेगा। आज आप अपने बिजनेस के लिए नई योजनाएं बनायेंगे। सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको किसी समारोह में सम्मानित किया जायेगा। अविवाहित लोगों को आज शादी के प्रस्ताव आयेंगे।
वृष राशि:आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। साथ ही घर पर धार्मिक कार्यक्रम करने का मन बनायेंगे। आज लोगों को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज फ़ोन पर किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
मिथुन राशि:आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगें, जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। पेंटिंग करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी कला की तारीफ होगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा।
कर्क राशि:आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। सोशल मिडिया पर आज आपके नए-नए दोस्त बनेंगे। आज जीवनसाथी के साथ घरेलू चीजों को खरीदने का प्लान बनायेंगे। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार के लिए आज आप किसी बड़े ग्रुप से डील करने में कामयाब होंगे। अगर आप नयी जमीन खरीदना चाहते है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है।
सिंह राशि:आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप काम करेगें तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज आपकी अन्दरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी।
कन्या राशि :आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए परिवार वालों से राय ले सकते है। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। लवमेट के साथ कही घूमने जायेंगे, रिश्ते में और मिठास आयेगा।
तुला राशि:आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों से किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की वजह से आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक राशि:आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके साथ काम करने का प्रपोजल आयेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, थोड़ी और मेहनत करने से सफलता जल्द ही कदम चूमेगी। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
धनु राशि :आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है।सामाजिक कार्यों को लेकर आपके आस-पास के लोग आपकी तारीफ करेंगे। लवमेट के साथ आज समय बिताने का प्लान बनायेंगे, यह प्लान आपके रिश्ते को और मजबूत करने में सहायक रहेगा।
मकर राशि:आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज नौकरी में बदलाव करने का मन बनायेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों के लिए जॉब के अच्छे अवसर सामने आएंगे। आप अपने रूटीन में साकारात्मक बदलाव करेंगे तो निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षित बनाएगा। आज आप आसानी से पैसे इक_ा कर सकते हैं।
कुंभ राशि :आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तर पहुंचाने में मदद करेगा। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढिय़ा रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।
मीन राशि:आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज नए दोस्त बनाने से पहले उनके बारे में पूरी जानकारी कर लें, तभी दोस्ती का हाथ बढ़ाये। इस राशि के आविवाहित लोगों के विवाह की बात होगी। आज घरेलू उपयोग का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें।

 

 

Previous articleअर्थव्यवस्था की मुश्किलें
Next articleमकर संक्रांति पर अयोध्या-हरिद्वार समेत कई धार्मिक स्थानों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पवित्र नदियों में किया स्नान