क्रमोन्नति वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने किया धरना प्रदर्शन

Join Us

 रेली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
समय हरते मांग हो पुरी अन्यथा 1 फरवरी से की जावेगी अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन
सीहोर। प्रांतीय शिक्षक संघ द्वारा सीहोर जिले में पदस्थ नवीन शैक्षिक संवर्ग प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 12 वर्ष एवं 24 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने के पश्चात क्रमोन्नत वेतनमान आदेश जारी करवाने के लिये धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज उठाई। प्रांतीय शिक्षक संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं आयुक्त महोदय के नाम क्रमोन्नति वेतनमान आदेश जारी करवाने हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि क्रमोन्नति वेतनमान नियमानुसार प्राप्त होना है, परन्तु लम्बे समय से क्रमोन्नति वेतनमान का आदेश लम्बित रखा गया है, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ प्रदान किया जा चुका है। परन्तु सीहोर जिले से सौतेला व्यहार किया जा रहा है, जिसके कारण शिक्षकों में काफी निराशा व आक्रोष व्याप्त है।
शिक्षकों द्वारा सीहोर जिला मुख्यालय के नमो उपवन के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया और रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंकर शीघ्र ही क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ दिलाये जाने की शिक्षकों द्वारा मांग की गई है। इस मौके पर प्रांतीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये और चैतावनी दी गई कि यदि समय रहते क्रमोन्नत आदेश जारी नही होता है तो आगामी दिनों में बड़ा आन्दोलन के रूप में दिनांक 1 फरवरी 2026 से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जावेगा। इस अवसर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारी महासचिव सतीष त्यागी, जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना, बलराम पंवार, राजेन्द्र परमार, प्रदीप नागिया, अर्जुन सिंह, दिनेश शर्मा, अशोक पंवार, हेमंत मालवीय, दिनेश मेवाड़ा, धर्मेन्द्र ठाकुर, जयसिंह ठाकुर, बद्रीप्रसाद वर्मा, नरेश मेवाड़ा, विनोद प्रजापति, हरिप्रसाद गुर्जर, चन्दर वर्मा, जितेन्द्र सेन, सूरज पंवार, चन्द्रप्रभा व्यास, शीतल सोनी, सपना नामदेव, राजेश्वरी प्रजापति, अमित जोशी, अनिल वर्मा, राजकुमार धानक, राकेश परमार, जसपाल नागलिया, सीताराम बरखने, चेतना वर्मा, आशा पंवार, रक्षा शर्मा, बरखा राजपूत, भारती वर्मा, गायत्री परमार, दीप सिंह मालवीय, शीतल खुराना, मुकेश बैरागी, राजेश मेहरा, ब्रजेश राठौर, अलताफ खान, शफी खान, द्वारका वर्मा, दिलीप मण्डलोई, पंकज शर्मा, सौभाल ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र ठाकुर, गोवर्धन सिंह, के.जी.वर्मा, ओमप्रकश परमार, भरत महेश्वरी, श्याम प्रजापति, जितेन्द्र मोहनिया, मेहरवान सिंह गोयल, रामसिंह ठाकुर, कमलसिंह, जया जोशी, मोनिक रैयवार, बलराम परमार, एम.एल.विश्वकर्मा, राकेश मुकाती, त्रिलोक बागवान, सोमप्रकाश व्यास, हेमराज पोलाया, श्यामसिंह परमार, ओमप्रकाश चौहान, जितेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Previous articleश्री सांवरिया सेठ और चौरासी महादेव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एक फरवरी से
Next articleचीनी माँझा बना जानलेवा, कलेक्टर से सख्त कार्रवाई की मांग